Dhanbad News: अशांति फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई : एसएसपी

Dhanbad News: एसएसपी ने बलियापुर, मैथन व निरसा में किया फ्लैग मार्च, दिये कई निर्देश

Dhanbad News: रामनवमी को लेकर शुक्रवार को धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन समेत कई पुलिस अधिकारियों ने बलियापुर, मैथन व निरसा में फ्लैग मार्च किया. एसएसपी ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. एसएसपी ने कहा कि रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से मनायें. अशांति फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उनके साथ सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी आशुतोष सत्यम के अलावा विधि-व्यवस्था डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी आदि शामिल थे.

निर्धारित रूट पर ही निकालें जुलूस

इधर, एसएसपी के नेतृत्व में टीम ने निरसा थाना क्षेत्र मैथन में फ्लैग मार्च किया. निरसा चौक, मैथन के अलावा अन्य चौक-चौराहों पर सुरक्षा का जायजा लिया. स्थानीय थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी को कई निर्देश दिये. इस दौरान एसएसपी ने कहा कि त्योहार में सोशल मीडिया पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकालें. जुलूस में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एसडीएम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, निरसा एसडीपीओ रजत मानिक बाखला, थाना प्रभारी अनिल शर्मा, मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन, कालूबथान ओपी प्रभारी नीतीश मिश्रा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >