Dhanbad News: डी-नोबिली मैथन में मनाया गया एचिवर्स डे

Dhanbad News: बच्चियों ने नृत्य व गीतों से कार्यक्रम में बांधा समां

Dhanbad News: डी-नोबिली मैथन में शनिवार को एचिवर्स डे धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि सीआइएसएफ के उप कमांडेंट अनिल कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीह मित्रा, प्राचार्या शुक्ला चौधरी व अभिभावक प्रतिनिधिअनुपम साहा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्राचार्या शुक्ला चौधरी ने अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया. इस दौरान बच्चों ने प्रार्थना गीत व नृत्य से उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

समारोह में कक्षा छह से नवम तक के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन, कक्षा टॉपर, शत-प्रतिशत उपस्थिति पर ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि बच्चों की पढाई के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास जरूरी है. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या शुक्ला चौधरी, शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मियों का अहम योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >