Dhanbad News : जिओ टॉवर से लौह सामग्री चुराते युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Dhanbad News : जिओ टॉवर से लौह सामग्री चुराते युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Dhanbad News : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के श्रम कल्याण केंद्र के समीप जियो टॉवर मंगलवार की अहले सुबह से लौह सामग्री चोरी करते एक युवक को पकड़ कर टॉवर के कर्मी व स्थानीय लोगों ने चिरकुंडा पुलिस को सौंप दिया. जबकि युवक के अन्य साथी भाग निकले. पूछताछ में पकड़े गये युवक ने अपना नाम गौरव रविदास व हनुमान चढ़ाई बराकर का निवासी बताया. उसने पुलिस बताया कि चोरी के लोहा को स्थानीय लोहा गोदाम में खपाते हैं. युवक ने भाग गये साथी और गोदाम संचालक का नाम भी पुलिस को बताया. पुलिस उसके साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर हुई चोरी मामले को लेकर भी युवक से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >