– कमर में दो नकली पिस्टल टांग कर घूम रहा शराबी युवक पकड़ाया

नशे में धुत युवक पिस्टल के साथ पकड़ाया

जोड़ापोखर

. जोड़ापोखर पुलिस ने सोमवार की देर रात गश्ती के दौरान डिगवाडीह 12 नंबर से स्थानीय एक शराबी युवक को पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने दो पिस्टल जब्त की. मंगलवार को पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि युवक देर रात को डिगवाडीह 12 नंबर में घूम रहा था. जब पुलिस ने युवक को रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा. पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने के बाद उसकी कमर से दो पिस्टल बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया. जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने बताया कि युवक नशे में था. नकली पिस्टल लेकर घूम रहा था. युवक की किसी अन्य घटना में संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >