Dhanbad News: दिनदहाड़े घर में चोरी करने घुसा युवक, लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Dhanbad News: धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर झरनापाड़ा की घटना

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर झरनापाड़ा स्थित शिव मंदिर के समीप रहने वाले रवि शंकर उर्फ गुड्डू के घर में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गयी. हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोरी की कोशिश नाकाम हो गयी और आरोपी मनईटांड़ के कुम्हारपट्टी निवासी राजा कुमार को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं गुड्डू ने राजा के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत की, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गुड्डू के परिजनों ने बताया कि ठंड के कारण घर के सभी सदस्य आंगन में बैठे हुए थे और पीछे का दरवाजा खुला हुआ था. इसी का फायदा उठाकर एक युवक घर के अंदर घुस गया और सामान चोरी करने लगा. इसी दौरान कुछ सामान गिरने की आवाज होने पर जब वे अंदर पहुंचे तो युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गये. इसके बाद आरोपी युवक को धनबाद थाना की पुलिस को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >