Dhanbad News: बालू लदा ट्रैक्टर दुकान में घुसा, पांच घायल, हंगामा

Dhanbad News: पूर्वी टुंडी में गोविंदपुर-साहेबगंज मार्ग पर फतेहपुर मोड़ पर हुई घटना

Dhanbad News: पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहेबगंज मार्ग पर फतेहपुर मोड़ पर रविवार की सुबह लगभग नौ बजे बालू लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर मुर्गा दुकान में घुस गया. इससे वाहन की चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गये. घायलों में फतेहपुर निवासी फारुख अंसारी, इकबाल अंसारी, जाकिर अंसारी, हसिमुद्दीन अंसारी तथा जाहिर अंसारी शामिल हैं. मुर्गा दुकान संचालक जाकिर अंसारी की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना से झोपड़ीनुमा दुकान क्षतिग्रस्त हो गयी. ट्रैक्टर में नंबर अंकित नहीं था. ट्रैक्टर पलटने से नीचे तीन लोग दब गये. इससे स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पांच लोगों को इलाज के लिए भेजा गया है, जबकि अन्य फरार हो गये. मुर्गा दुकान में खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी.

आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गोविंदपुर-साहेबगंज मार्ग को जाम कर दिया. इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. पूर्वी टुंडी थानेदार नीतीश कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. करीब एक घंटे बाद जाम हटाया गया. थाना प्रभारी ने घायलों के इलाज के लिए ट्रैक्टर मालिक से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >