Dhanbad News : प्रशिक्षु आइएएस के दल ने ब्लॉक दो माइंस का किया भ्रमण

Dhanbad News : प्रशिक्षु आइएएस के दल ने ब्लॉक दो माइंस का किया भ्रमण

Dhanbad News : आइएएस के 10 प्रशिक्षु अधिकारियों के एक दल ने शुक्रवार को बीसीसीएल ब्लॉक दो माइंस का भ्रमण किया. इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारी यहां के अग्नि प्रभावित खदान में व्यवस्थित खनन कार्य देखकर अभिभूत हुए. अधिकारियों ने वहां के पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की. अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को माइनिंग की बारीकियां बतायी. मौके पर ब्लॉक दो के जीएम कुमार रंजीव ने प्रशिक्षुओं को माइनिंग की बारीकियों, हाइवा एवं कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से कोयले की ढुलाई, सुरक्षा मानकों और सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत किये जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया. बताया कि आइएएस प्रशिक्षण के दौरान माइंस का दौरा सिविल सेवा में महत्वपूर्ण अनुभव है. अधिकारियों को ज़मीनी हकीकत से अवगत कराया गया. मौके पर डीएमओ धनबाद, ब्लॉक दो क्षेत्र के सिक्योरिटी नोडल इंचार्ज राजीव रंजन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >