Dhanbad News: श्रीराणी सती मंदिर झरिया से निकली गणगौर माता की भव्य शोभा यात्रा

Dhanbad News: गणगौर माता का भव्य दरबार सजा, भजनों पर झूमीं सुहागिनें

Dhanbad News: प्रतिनिधि, झरिया.

झरिया के लक्ष्मीनियां मोड़ स्थित श्रीराणी सती मंदिर में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के अवसर पर शनिवार को प्रातः सात बजे सुहागिनों ने व्रत रख कर भक्तिभाव से गणगौर माता की पूजा-अर्चना की. श्री राणी सती मंदिर में गणगौर माता का भव्य दरबार सजाया गया. दोपहर ढाई बजे से दादी जी का सिंधारा उत्सव, चूड़ा मेहंदी के बाद भजन-कीर्तन किया गया. इसके बाद श्रीराणी सती मंदिर से ईसर गणगौर माता की शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें सोलह शृंगार कर राजस्थानी परिधान में सैकड़ों सुहागिनें शामिल हुईं. साथ में बैंड पार्टी अपनी टीम के साथ गणगौर माता का गुणगान करते चल रही थी.

गणगौर गीतों पर झूमीं महिलाएं : शोभा यात्रा में सुहागिनें ‘गरवल आई घर आंगण सोलह दिनरी…, आओ हिलमिल पूजा सखी गीत गावा री…, ‘गोरा जी की चुनरी में चांद चमके…,’ ‘चुनर ओढ़ल्यो गणगौर ईसर जी निरखे….’ आदि गणगौर गीतों पर थिरकतीं चल रही थीं. शोभा यात्रा राणी सब्जी पट्टी , बाटा मोड़, चार नंबर, धर्मशाला रोड होते हुए चिल्ड्रेन पार्क लाल बाजार से आनंद भवन पहुंच कर गणगौर माता को तालाब में विसर्जित किया गया. इसके बाद सभी सुहागिनों ने मंदिर पहुंच कर अल्पाहार ग्रहण किया. सुहागिनें एवं कुंवारी कन्याएं माता पार्वती व शिव जी की पूजा करती है. महिलाएं पति के साथ सुखद जीवन व्यतीत करने व कुंवारी कन्याएं अच्छा पति पाने के लिए गणगौर व्रत करती हैं. गण का अर्थ शिव और गौर का अर्थ माता पार्वती से है.

इन्होंने आयोजन को सफल बनाया :

कार्यक्रम को सफल बनाने में द्वारका प्रसाद गोयनका, अरुण झुनझुनवाला, छेदीलाल तुलस्यान, सत्यनारायण भोजगढ़िया, अनिल खेमका, नथमल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, संदीप सांवरिया, आलोक अग्रवाल, अनिल चौधरी, संजय झुनझुनवाला, बृजमोहन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, रानी सती महिला समिति की मीनू चौधरी, सरिता जालूका, सरोज शर्मा, संतोष गोयनका, सुनीता अग्रवाल, सुजाता खेमका, आशा खेमका, ममता तुलस्यान, मीनू गोयल, नीतू अग्रवाल आदि सदस्य सक्रिय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >