नीरज सिंह हत्याकांड : एक घर में रह रहे चार लोग लापता, पुलिस चार लोगों से कर रही है पूछताछ

धनबाद : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह व उनके सहयोगियों की हत्या के मामले में एक नयी जानकारी मिली है.सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूलरिसर्च (सिंफर) केसेवानिवृत्त कर्मी आरए रॉय ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनकेघर में चार लोग किराये पर रह रहे थे. वे लोग नीरज सिंह हत्याकांड के बाद […]

धनबाद : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह व उनके सहयोगियों की हत्या के मामले में एक नयी जानकारी मिली है.सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूलरिसर्च (सिंफर) केसेवानिवृत्त कर्मी आरए रॉय ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनकेघर में चार लोग किराये पर रह रहे थे. वे लोग नीरज सिंह हत्याकांड के बाद सेबिना कोई जानकारी दियेघर पर ताला लगा कर गायब हैं. उन्होंने संदेह जताया है कि कहीं वे शूटर तो नहीं हैं.

उन्होंने धनबाद के सरायढेला थाने में एक आवेदन देकर जांच की मांग की है.सिंफरके सेवानिवृत्त कर्मी आरए रॉयकाघर शहर के कुसुम विहार में है.

उधर, गुरुवार को सीआइडी के एडीजी अजय कुमार सिंह ने कहा था कि पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या की जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. इस मामले में कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा था कि हत्याकांड के संबंध में दर्ज प्राथमिकी सहित अन्य बिंदुओं को केंद्रित कर जांच की जा रही है.

उधर, नीरज सिंह हत्या मामले में आज पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे किसी अज्ञात जगह पर पूछताछ की जा रही है. इनमें दो के नाम हैं अविनाश कुमार व शशि पासवान.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >