Dhanbad News: टुंडी में दिनदहाड़े सीएसपी से 80 हजार रुपये लूटे

Dhanbad News: बाइक से आये तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

Dhanbad News: टुंडी थाना क्षेत्र के कमारडीह स्थित एसबीआइ के सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सीएसपी संचालक विनोद मुर्मू ने बताया कि तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 80 हजार रुपये लूट लिये और फरार हो गये. घटना दोपहर लगभग दो बजे मुख्य सड़क किनारे स्थित सीएसपी में हुई. उस समय भीषण गर्मी के कारण आसपास की अधिकांश दुकानें बंद थीं और सड़क पर आवाजाही भी कम थी, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. बताया जाता है कि तीनों अपराधी एक ही बाइक से पहुंचे थे और सीएसपी से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर एक-एक कर अंदर घुसे. उसके बाद उन्होंने रिवॉल्वर दिखाकर संचालक को धमकाया और दराज से नकदी लेकर मौके से फरार हो गये. सूचना मिलते ही टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

सभी बिंदुओं पर पुलिस कर रही है जांच :

प्रभारी

थाना प्रभारी ने बताया कि फुटेज में अपराधियों को महाराजगंज की ओर भागते देखा गया है, हालांकि इसके आगे उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि सीएसपी में डिजिटल लेनदेन के अनुसार करीब 37,500 रुपये की राशि दर्ज थी, जबकि संचालक ने कुल 80 हजार रुपये लूटे जाने की बात कही है. पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

पहले भी सीएसपी संचालक से हो चुकी है लूट

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी सीएसपी संचालक के साथ खाखूडीह के पास घर लौटने के दौरान लूट की घटना हो चुकी है. लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >