अब गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट- 3

धनबाद: बहुचर्चित फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट वन और टू के बाद अब पार्ट थ्री भी बनेगा. प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की पहल पर फिल्म के पार्ट थ्री की पटकथा तैयार की जा रही है. वर्ष 2016 में इसकी शूटिंग शुरू होगी. धनबाद के जीशान कादरी, जिन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर की पटकथा लिखी थी, को […]

धनबाद: बहुचर्चित फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट वन और टू के बाद अब पार्ट थ्री भी बनेगा. प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की पहल पर फिल्म के पार्ट थ्री की पटकथा तैयार की जा रही है. वर्ष 2016 में इसकी शूटिंग शुरू होगी.

धनबाद के जीशान कादरी, जिन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर की पटकथा लिखी थी, को फिल्म के पार्ट थ्री की भी पटकथा लिखने की जिम्मेदारी मिली है. मुंबई में फिल्म मरेठिया गैंगस्टर के रिलीज की तैयारी में जुटे जीशान ने बताया कि 18 सितंबर के बाद गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट थ्री के लिए पटकथा लिखना शुरू करेंगे.

कहा कि अनुराग कश्यप जैसे निर्माता-निर्देशक के साथ काम करने का अलग अनुभव व आनंद है. श्री कश्यप जीशान की प्रतिभा से काफी प्रभावित हैं. वर्ष 2012 में रिलीज हुई गैंग्स ऑफ वासेपुर काफी प्रसिद्ध हुई थी. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म को कई अवार्ड भी मिले. सनद हो कि गैंग्स ऑफ वासेपुर की पटकथा धनबाद के वासेपुर इलाके में चलने वाले गैंगवार को आधार बना कर लिखी गयी थी. धनबाद में दर्शकों ने फिल्म को हाथों-हाथ लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >