Dhanbad News : भौंरा मारवाड़ी पट्टी में बंद आवास का ताला तोड़ पांच लाख की चोरी

Dhanbad News : भौंरा मारवाड़ी पट्टी में बंद आवास का ताला तोड़ पांच लाख की चोरी

Dhanbad News : भौंरा ओपी अंतर्गत भौंरा ऊपर बाजार मारवाड़ी पट्टी निवासी टायर शोरूम के मालिक स्व. पवन अग्रवाल उर्फ टुनू अग्रवाल के बंद आवास का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति चुरा ली. स्व. अग्रवाल की पत्नी मीरा अग्रवाल 12 मार्च को अपनी बेटी के पास दिल्ली गयी हुई थी. जब मंगलवार को दिल्ली से अपने घर भौंरा पहुंची, तो घटना का पता चला. घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. सूचना भौंरा ओपी पुलिस को मिली, तो भौंरा ओपी के प्रभारी (प्रभार) संतोष कुमार पहुंचे और सभी कमरों का मुआयना किया. पुलिस ने चोरों द्वारा लाये गये चाबी का गुच्छा भी जब्त कर लिया. दो अलमारी का लॉक तोड़ उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान ले भागे हैं. पलंग के बॉक्स को खोल कर इन्वर्टर सेट को भी ले भागा है.

इन सामानों की हुई है चोरी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर से 10 हजार नगद, डेढ़ किलो चांदी, 50 पीस चांदी का सिक्का, चार जोड़ी पायल, सोने की कानबाली पांच जोड़ी, सोने की चेन, इन्वर्टर मशीन, बैट्री, जमीन का दस्तावेज, कांसा-पीतल व चांदी के बर्तन आदि. कुल राशि अनुमानित पांच लाख. इस संबंध में भौंरा ओपी प्रभारी (प्रभार) संतोष कुमार ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामिनी से मामले की जानकारी ली है. आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाला जा रहा है. पुलिस गंभीरता से घटना की जांच में जुटी है. जल्द मामले का उद्भेदन किया जयेगा.

सिटी एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण :

सूचना पाकर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव देर शाम घटनास्थल पहुंच कर पीड़ित महिला से घटना की विस्तृत जानकारी ली. भौंरा ओपी पुलिस को मामले का जल्द उद्भेदन करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >