Dhanbad News: डीएमसी मॉल की 31 दुकानों की हुई बंदोबस्ती

धनबाद नगर निगम की द डीएमसी मॉल की दुकानों की ऑनलाइन नीलामी बुधवार को एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से आयोजित बिडिंग में हुई. ग्राउंड फ्लोर की अधिकांश दुकानों के लिए बेस प्राइज से दो-तीन गुना तक बोली लगी.

धनबाद.

धनबाद नगर निगम की द डीएमसी मॉल की दुकानों की ऑनलाइन नीलामी बुधवार को एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से आयोजित बिडिंग में हुई. कुल 69 दुकानों में से 31 दुकानों की बंदोबस्ती हो गई. ग्राउंड फ्लोर की अधिकांश दुकानों के लिए बेस प्राइज से दो-तीन गुना तक बोली लगी.

सबसे महंगी दुकान का मासिक किराया 2.61 लाख

ग्राउंड फ्लोर की 928 वर्ग फुट की एक दुकान के लिए बेस प्राइज 83 रुपये प्रति वर्गफुट रखा गया था, लेकिन बोली 282 रुपये प्रति वर्गफुट तक पहुंच गयी. इस हिसाब से उस दुकान का मासिक किराया 2.61 लाख रुपये तय हुआ. सालाना किराये की राशि का 10 प्रतिशत बतौर सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा.

नीलामी दोपहर 12 बजे से रात 8.30 बजे तक चली

नीलामी की प्रक्रिया बुधवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रात साढ़े आठ बजे तक चली. मॉल में 300 से 3900 वर्गफुट आकार की दुकानें हैं. यह बंदोबस्ती नौ वर्षों के लिए की गई है, जिसके बाद हर पांच वर्ष में विस्तार की व्यवस्था है. किराये में हर वर्ष 5 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

अगले सप्ताह फिर लगेगी बोली

बचे हुए 38 दुकानों की बंदोबस्ती अगले सप्ताह फिर से ऑनलाइन बिडिंग के जरिए की जाएगी. वहीं मॉल की पार्किंग, विज्ञापन, और मेंटेनेंस से संबंधित सेवाओं के लिए भी शीघ्र ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे.

क्या है बेस प्राइज

ग्राउंड फ्लोर : 83 रुपये प्रति वर्गफीटफस्ट फ्लोर :75 रुपये प्रति वर्गफीटसेकेंड फ्लोर : 60 रुपये प्रति वर्गफीटथर्ड फ्लोर : 50 रुपये प्रति वर्ग फीटनोट : मॉल में 300 से लेकर 3900 वर्ग फीट तक की दुकान

फ्लोरवार स्थिति

ग्राउंड फ्लोर: 12 में से 11 दुकानों की बंदोबस्तीफर्स्ट फ्लोर: 22 में 12 दुकानों की बंदोबस्तीसेकेंड फ्लोर: 30 में से 08 दुकानों की बंदोबस्तीथर्ड फ्लोर: 5 दुकानें, कोई बोली नहीं लगी (रेस्टोरेंट/ऑफिस के लिए आरक्षित)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >