तेल गिरने की सूचना से मची खलबली

फोटो-27 गोमो यार्डगोमो. रेल वैगन से तेल गिरने की सूचना पर मंगलवार को खलबली मच गयी़ गोमो में कैरेज विभाग के कर्मचारियों ने वैगन की मरम्मत कर तेल गिरना बंद किया़ गया से गोमो की ओर आ रही ट्रेन के वैगन से चौधरीबांध में तेल गिरने का मामला प्रकाश में आया़ स्टेशन मास्टर ने यह […]

फोटो-27 गोमो यार्डगोमो. रेल वैगन से तेल गिरने की सूचना पर मंगलवार को खलबली मच गयी़ गोमो में कैरेज विभाग के कर्मचारियों ने वैगन की मरम्मत कर तेल गिरना बंद किया़ गया से गोमो की ओर आ रही ट्रेन के वैगन से चौधरीबांध में तेल गिरने का मामला प्रकाश में आया़ स्टेशन मास्टर ने यह जानकारी कंट्रोल को दी़ ट्रेन को पारसनाथ लाया गया़ कंट्रोल के निर्देश पर गोमो कैरेज विभाग के कुछ कर्मचारियों को मालगाड़ी से पारसनाथ भेजा गया, परंतु मालगाड़ी पारसनाथ में नहीं रुकने की वजह से कर्मचारी आगे चले गये़ बाद में ट्रेन को गोमो के डाउन यार्ड चार नंबर लाइन पर रोका गया़ जांच में पाया गया कि दो वैगन से तेल गिर रहा है. समय रहते तेल चूने का पता लग गया, नहीं तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >