नितेश की घातक गेंदबाजी,जेसीए विजयी

धनबाद. नितेश सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत जियलगोड़ा क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए सुपर डिवीजन के एक मैच में नेहा क्लब को आठ विकेट से हरा दिया. नेहरू स्टेडियम में खेले गये इस मैच में नेहा की टीम मात्र 36 रनों पर सिमट गयी. जियलगोड़ा की ओर से नितेश सिंह ने मात्र 15 रन देकर […]

धनबाद. नितेश सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत जियलगोड़ा क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए सुपर डिवीजन के एक मैच में नेहा क्लब को आठ विकेट से हरा दिया. नेहरू स्टेडियम में खेले गये इस मैच में नेहा की टीम मात्र 36 रनों पर सिमट गयी. जियलगोड़ा की ओर से नितेश सिंह ने मात्र 15 रन देकर छह तथा पंकज व रितम डे ने दो- दो विकेट लिये. जियलगोड़ा सीए ने जीत के लिए आवस्यक रन दो विकेट पर बना लिये. केतन सिंह ने 18 रन बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >