20 प्रिंटर व भारी मात्रा में अवैध लॉटरी जब्त, दो हिरासत में

अवैध लॉटरी टिकट पुलिस ने किया बरामद

एसओजी व कालूबथान पुलिस ने सांवलापुर में मंगलवार को छापेमारी कर 20 प्रिंटर मशीन सहित भारी मात्रा में अवैध लॉटरी जब्त किया है. पुलिस ने वहां से दो युवकों को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि एसओजी को गुप्त सूचना मिली थी कि सांवलापुर में काफी दिनों से अवैध रूप जाली लॉटरी छाप कर निरसा सहित आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही है. सूचना मिलते ही टीम ने कालूबथान पुलिस के सहयोग से गांव में छापेमारी कर 20 प्रिंटर व भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट जब्त किया. बासु मंडल व कनिक मंडल को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ चल रही है. कालूबथान ओपी प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >