धनबाद में भू-धंसान प्रभावित 15 परिवारों का होगा पुनर्वास, बेलगढ़िया टाउनशिप में मिलेगा आवास

धनबाद के छाताबाद में भू-धंसान से प्रभावित 15 परिवारों को बेलगढ़िया टाउनशिप में बसाया जाएगा. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इआरएस के तहत प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की प्रक्रिया तेज, बीसीसीएल ने सूची भेजी, सीओ ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार को भेजा मामला

धनबाद. छाताबाद के पास गोविंदपुर मौजा में भू-धंसान से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था (इआरएस) के तहत पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. भू-धंसान में घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने वाले 15 प्रभावित लोगों को बेलगढ़िया टाउनशिप में आवास उपलब्ध कराया जायेगा.

बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र ने इस संबंध में प्रभावित परिवारों की सूची बाघमारा सीओ को भेजी है. इसमें कहा गया है कि गोविंदपुर मौजा, थाना संख्या 261 में भू-धंसान के बाद प्रभावित लोगों को इआरएस के तहत बेलगढ़िया टाउनशिप में पुनर्वासित किया जाना है. पहले चरण में ऐसे प्रभावित लोगों की सूची भेजी गयी है, जिनके मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं.

सुरक्षा को देखते हुए तत्काल पुनर्वास पर जोर

इआरएस के तहत प्रभावित परिवारों को असुरक्षित क्षेत्र से हटा कर सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है. बीसीसीएल ने बाघमारा अंचल प्रशासन से सूची की जांच कर इसे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार को भेजने का अनुरोध किया था, ताकि आवास आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ सके. इसका उद्देश्य भू-धंसान प्रभावित परिवारों को जल्द सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना है.

सत्यापन के बाद आपदा प्रबंधन प्राधिकार को भेजी गयी सूची

बीसीसीएल से प्राप्त सूची और दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद बाघमारा सीओ गिरिजा नन्द किस्कू ने 17 अगस्त को मामला अपर समाहर्ता सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद को भेज दिया. अब इआरएस के तहत प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की अगली कार्रवाई जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के स्तर से होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shobhit ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >