डॉ कैलाश पर हमला-लूटपाट में 6 गिरफ्तार

बंगाल से पकड़ाया सरगना, टुंडी के मनियाडीह के रहने वाले हैं अपराधी पीड़ित चिकित्सक ने दो को पहचाना धनबाद : डॉ कैलाश प्रसाद से गत 29 जनवरी की रात बरवाअड्डा में मारपीट व लूटपाट के मामले में पुलिस ने सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये सभी आरोपी टुंडी, मनियाडीह व हरलाडीह […]

बंगाल से पकड़ाया सरगना, टुंडी के मनियाडीह के रहने वाले हैं अपराधी

पीड़ित चिकित्सक ने दो को पहचाना
धनबाद : डॉ कैलाश प्रसाद से गत 29 जनवरी की रात बरवाअड्डा में मारपीट व लूटपाट के मामले में पुलिस ने सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये सभी आरोपी टुंडी, मनियाडीह व हरलाडीह के रहने वाले हैं. डॉ कैलाश प्रसाद ने दो आरोपी शुकलाल हांसदा व कलुआ की पहचान कर ली है.
उनकी निशानदेही पर ही बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है. गैंग के सरगना को पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे सामान रिकवर करने में जुटी है. मामले में पुलिस फिलहाल कुछ बता नहीं रही है. बुधवार को सभी आरोपियों को जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >