आज से साफ होगा आकाश

धनबाद : तीन दिनों तक आकाश में बादल छाये रहने और हल्की बारिश के बाद अब लोगों को रविवार से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक मौसम के शुष्क तथा आकाश साफ रहने का पूर्वानुमान किया है. विभाग के अनुसार, आकाश साफ होने के बाद रात के तापमान में दो […]

धनबाद : तीन दिनों तक आकाश में बादल छाये रहने और हल्की बारिश के बाद अब लोगों को रविवार से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक मौसम के शुष्क तथा आकाश साफ रहने का पूर्वानुमान किया है.

विभाग के अनुसार, आकाश साफ होने के बाद रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में कई स्थानों पर सुबह में हल्के से लेकर मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है. शनिवार को आकाश में बादल छाये रहने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर काफी कम हो गया था.

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 16 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. राजधानी में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >