टूटेंगे ओल्ड स्टेशन के 500 क्वार्टर, बनेगी स्मार्ट कॉलोनी

अंग्रेजों के जमाने की कॉलोनी का होगा कायाकल्प धनबाद : धनबाद रेल मंडल की सबसे पुरानी ओल्ड स्टेशन कॉलोनी जल्द ही स्मार्ट रेल कॉलोनी में तब्दील होगी. कॉलोनी के जर्जर हो चुके 500 क्वार्टरों को ध्वस्त कर अधुनिक सुविधाओं और तकनीक से लैस क्वार्टर तैयार किये जायेंगे. कॉलोनी में मार्केट कॉम्प्लेक्स भी होगा. रेलवे बोर्ड […]

अंग्रेजों के जमाने की कॉलोनी का होगा कायाकल्प

धनबाद : धनबाद रेल मंडल की सबसे पुरानी ओल्ड स्टेशन कॉलोनी जल्द ही स्मार्ट रेल कॉलोनी में तब्दील होगी. कॉलोनी के जर्जर हो चुके 500 क्वार्टरों को ध्वस्त कर अधुनिक सुविधाओं और तकनीक से लैस क्वार्टर तैयार किये जायेंगे. कॉलोनी में मार्केट कॉम्प्लेक्स भी होगा. रेलवे बोर्ड ने निर्माण का जिम्मा रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) को सौंपा है. आरएलडीए को कॉलोनी के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध करा दी गयी है. जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है.
1925 में 23 हेक्टेयर जमीन पर बनी थी कॉलोनी : ओल्ड स्टेशन कॉलोनी वर्ष 1925 के आस-पास की बनी है. पहले धनबाद स्टेशन यहीं हुआ करता था. बाद में विस्तार कर मौजूदा स्टेशन बनाया गया. ओल्ड स्टेशन में टाइप वन से लेकर टाइप फोर तक के लगभग 500 क्वार्टर हैं. सभी क्वार्टर जर्जर स्थिति में है. कई क्वार्टरों पर गैररेलकर्मियों का कब्जा है. कॉलोनी की कुल जमीन 23 हेक्टेयर है. धनबाद रेल मंडल जमीन खाली कर आरएलडीए के हवाले करेगा.
फ्लैट की तरह होंगे क्वार्टर : स्मार्ट रेलवे कॉलोनी में अपार्टमेंट की तरह क्वार्टर बनाये जायेंगे. क्वार्टर फ्लैट की तरह होंगे. कॉलोनी की 23 हेक्टयर जमीन में रोड की तरफ 500 मीटर से ज्यादा लंबी-चौड़ी जमीन है, जहां मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाया जायेगा. उसके साथ ही स्मार्ट कॉलोनी के बीच छोटा सा पार्क होगा. ओल्ड स्टेशन में रोड पर दर्जनों लोग अतिक्रमण कर दुकान चला रहे हैं. जल्द ही सभी अतिक्रमणकारियों को वहां से हटाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >