ढुलू पर केस करनेवाली नेत्री काे भाजपा ने पद से हटाया

अब तक आदेश जारी नहीं, अध्यक्ष ने कहा : जल्द जारी हाेगी चिट्ठी लाेकसभा चुनाव में पार्टी विराेधी काम करने का लगाया आराेप धनबाद : भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कमला कुमारी से पार्टी ने किनारा कर लिया है. सोमवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कमला कुमारी काे पार्टी के दायित्व […]

अब तक आदेश जारी नहीं, अध्यक्ष ने कहा : जल्द जारी हाेगी चिट्ठी

लाेकसभा चुनाव में पार्टी विराेधी काम करने का लगाया आराेप
धनबाद : भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कमला कुमारी से पार्टी ने किनारा कर लिया है. सोमवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कमला कुमारी काे पार्टी के दायित्व से मुक्त कर दिया है.
यह जानकारी जिला अध्यक्ष ने खुद मीडिया को दी है. कमला कुमारी की शिकायत पर ही हाल में बाघमारा के विधायक ढुलू महतो के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. हालांकि कमला कुमारी को पदमुक्त किये जाने संबंधी पत्र अभी तक जारी नही किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >