धनबाद : देश भर में एक साथ होगी 9वीं और 11वीं की परीक्षा

धनबाद : काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीइ) बोर्ड से पूरे देश में संबद्ध 9वीं और 11वीं की परीक्षा एक साथ होगी. बोर्ड ने इन दोनों क्लास की वार्षिक 10 फरवरी 2020 से लेकर 26 फरवरी के बीच चलेगी. वहीं 11वीं की वार्षिक परीक्षा 10 फरवरी से चार मार्च 2020 तक चलेगी. इन दोनों […]

धनबाद : काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीइ) बोर्ड से पूरे देश में संबद्ध 9वीं और 11वीं की परीक्षा एक साथ होगी. बोर्ड ने इन दोनों क्लास की वार्षिक 10 फरवरी 2020 से लेकर 26 फरवरी के बीच चलेगी. वहीं 11वीं की वार्षिक परीक्षा 10 फरवरी से चार मार्च 2020 तक चलेगी. इन दोनों परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने टाइम टेबल जारी कर दिया है. इस वर्ष तक स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार यह परीक्षाएं लेते थे, लेकिन सत्र 2019-20 से ये परीक्षाएं बोर्ड की तय की गयी तिथि पर देश में एक साथ होगी.
बोर्ड देगा प्रश्न : सीआइसीएसइ बोर्ड अब 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र स्कूलों को खुद देगा. स्कूलों अब प्रश्न बोर्ड की ओर से ही भेजा जायेगा.
इसी वजह से बोर्ड ही अब परीक्षा की तिथि तय रहा है. हालांकि मूल्यांकन स्कूलों द्वारा खुद किया जायेगा. स्कूलों को बोर्ड प्रश्नपत्र की सॉफ्ट कॉपी भेजेगा. प्रश्न पत्र की यह सॉफ्टकॉपी प्रिंसिपल के इमेल पर ही भेजा जायेगा. प्रत्येक विषय का प्रश्नपत्र उसकी परीक्षा के एक दिन पहले प्रिंसिपलों को भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >