धनबाद : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) धनबाद दूरसंचार जिला में कार्यरत लगभग डेढ़ सौ कैजुअल कर्मियों को काम से हटा दिया गया है. बकाया वेतन भुगतान के लिए इन कर्मियों ने दो से 21 सितंबर तक हड़ताल की थी. प्रबंधन के इस फैसले के खिलाफ निकाले गये कर्मियों ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. अब जीएम कार्यालय में कार्यरत कैजुअल कर्मी ही केवल काम पर बचे हैं.
बीएसएनएल के डेढ़ सौ कैजुअल कर्मी हटाये गये
धनबाद : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) धनबाद दूरसंचार जिला में कार्यरत लगभग डेढ़ सौ कैजुअल कर्मियों को काम से हटा दिया गया है. बकाया वेतन भुगतान के लिए इन कर्मियों ने दो से 21 सितंबर तक हड़ताल की थी. प्रबंधन के इस फैसले के खिलाफ निकाले गये कर्मियों ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना […]

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के जिला सचिव नरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आज काम करने गये मजदूरों को संबंधित क्षेत्र के एसडीइ ने कह दिया कि आप लोगों को काम से हटा दिया गया है. अगले आदेश तक काम पर आने की जरूरत नहीं है. काम से हटाने संबंधी कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है.
इन कैजुअल मजदूरों का चार से आठ माह का वेतन बकाया है. हड़ताल के दौरान सोमवार को कैजुअल कर्मियों ने बीएसएनएल झारखंड सर्किल के सीजीएम कार्यालय का घेराव किया था. जीएम (एचआर) ने कहा कि सभी को बकाया वेतन मिलेगा. काम से हटाये गये कर्मियों की सूची भी तलब की गयी है. दूसरी तरफ, जीएम कार्यालय में कार्यरत 20 कैजुअल कर्मियों को दो माह के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया गया है. उनसे आज भी काम लिया जा रहा है.
फोन, केबल फॉल्ट नहीं हो रहा दूर : कैजुअल कर्मियों की हड़ताल के कारण बीएसएनएल का काम-काज बुरी तरह प्रभावित है. खास कर बेसिक टेलीफोन, डाटा केबल कनेक्शन आदि खराब होने पर ठीक नहीं हो पा रहा है. स्थायी कर्मी बहुत कम बचे हैं. उन्हें फील्ड की पूरी जानकारी भी नहीं है. इससे काम-काज में परेशानी हो रही है.