बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि

धनबाद : तीन पुत्रों का भरा-पूरा परिवार होते हुए भी पिता को मुखाग्नि बेटी ने दी. पूर्व पार्षद गणपत महतो ने बताया कि महतो टोला सरायढेला (धनबाद) के रहनेवाले फूलचंद महतो का निधन शुक्रवार की रात हो गया. उनके तीन बेटे हैं, लेकिन किसी के बारे में जानकारी नहीं है. पत्नी का निधन पहले ही […]

धनबाद : तीन पुत्रों का भरा-पूरा परिवार होते हुए भी पिता को मुखाग्नि बेटी ने दी. पूर्व पार्षद गणपत महतो ने बताया कि महतो टोला सरायढेला (धनबाद) के रहनेवाले फूलचंद महतो का निधन शुक्रवार की रात हो गया. उनके तीन बेटे हैं, लेकिन किसी के बारे में जानकारी नहीं है.

पत्नी का निधन पहले ही हो चुका है. उनकी पुत्री गांधारी देवी को उसके ससुराल केंदुआडीह खबर भेजी गयी. अंतिम संस्कार के लिए मुहल्लेवालों ने राशि जुटायी. खुदिया नदी पर अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि पुत्री गंधारी देवी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >