धनबाद : एसिड के खिलाफ मुहिम में साथ दें स्टूडेंट्स

धनबाद : आइआइटी आइएसएम की एआइइएसइसी चैप्टर की ओर से रविवार को पेनमेन हॉल में आयोजित यूथ स्पीक कार्यक्रम में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल ने परिवार के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि इंसान के लिए परिवार सबसे बड़ी पूंजी, सबसे बड़ी ताकत है. लक्ष्मी अग्रवाल ने बताया कि उस वक्त वह 15 वर्ष […]

धनबाद : आइआइटी आइएसएम की एआइइएसइसी चैप्टर की ओर से रविवार को पेनमेन हॉल में आयोजित यूथ स्पीक कार्यक्रम में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल ने परिवार के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि इंसान के लिए परिवार सबसे बड़ी पूंजी, सबसे बड़ी ताकत है.
लक्ष्मी अग्रवाल ने बताया कि उस वक्त वह 15 वर्ष की थी, जब उसकी जिंदगी एक सिफफिरे के एसिड अटैक से लगभग तबाह हो गयी थी. वह आत्महत्या करना चाहती थी. उसके माता-पिता ताकत बने. पिता ने कहा कि दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं. चेहरा उस दरिंदे ने बिगाड़ तो दिया, मगर उसके हौसलों को वह दफन नहीं कर पाया. आज वह देश में एसिड अटैक की शिकार हुई लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं.
समरेश सिंह बीजीएच में भर्ती : बोकारो. समरेश सिंह की तबीयत रविवार की रात बिगड़ गयी. उन्हें रात साढ़े नौ बजे बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार यूरिन में समस्या की वजह से उन्हें भर्ती किया गया है. समरेश सिंह से झारखंड सरकार के मंत्री अमर बाउरी मिलने पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >