धनबाद एसडीएम और अधिवक्ताओं में नोक-झोंक

टेबल-कुर्सी पर लात मारने का आरोप, एसडीएम का इनकार धनबाद :एसडीओ कोर्ट परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं और एसडीओ में जम कर नोक-झोंक हुई. अधिवक्ताओं का आरोप है कि इस दौरान एसडीएम ने उनके टेबल-कुर्सी पर लात मार कर उसे हटा दिया. मामले की शिकायत बार काउंसिल ने डीसी अमित कुमार व प्रधान जिला व […]

टेबल-कुर्सी पर लात मारने का आरोप, एसडीएम का इनकार

धनबाद :एसडीओ कोर्ट परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं और एसडीओ में जम कर नोक-झोंक हुई. अधिवक्ताओं का आरोप है कि इस दौरान एसडीएम ने उनके टेबल-कुर्सी पर लात मार कर उसे हटा दिया. मामले की शिकायत बार काउंसिल ने डीसी अमित कुमार व प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी से की. डीसी ने मामले की जांच का आश्वासन बार प्रतिनिधिमंडल को दिया है.
क्या है मामला : एसडीओ परिसर को हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस का झंडा फहराने के लिए खाली कराया जाता है. इस दौरान अधिवक्ता स्वयं अपना टेबल-कुर्सी हटा लेते हैं. आरोप है कि बुधवार को एसडीएम अचानक कोर्ट परिसर में आ धमके और सभी को जल्दी-जल्दी खाली कराने लगे. अधिवक्ताओं का कहना था कि वे लोग टेबल-कुर्सी हटा रहे थे मगर इस बीच एसडीएम कुर्सी-टेबल पर लात मारने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >