बंद घर में मिला युवक का शव मुंह व नाक से निकला था खून

भूली : बदरू बागान पांडरपाला में किराये के मकान में बंद कमरे से मजदूर शाकिर खान उर्फ टिंकू (35) का शव शुक्रवार की शाम को पाया गया. पुलिस ने शव काे कब्जे में कर लिया है. टिंकू के पड़ोस वालों के मुताबिक टिंकू यहां किराये के मकान में रहता था. गुरुवार की रात को घर […]

भूली : बदरू बागान पांडरपाला में किराये के मकान में बंद कमरे से मजदूर शाकिर खान उर्फ टिंकू (35) का शव शुक्रवार की शाम को पाया गया. पुलिस ने शव काे कब्जे में कर लिया है. टिंकू के पड़ोस वालों के मुताबिक टिंकू यहां किराये के मकान में रहता था. गुरुवार की रात को घर देर से आया और जब सुबह में किसी काम से पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया तो टिंकू ने नहीं खोला. पड़ोसियों ने यह समझ कर दोबारा नहीं उठाया कि रात में देर से आने के कारण सोया होगा.

दोपहर को भी नहीं खोला तो टिंकू के मकान मालिक ने भूली पुलिस को सूचना दी. भूली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़ा. अंदर जाकर देखा तो पाया कि अपने बिस्तर में ही टिंकू खान मृत पड़ा है. उसके मुंंह और नाक से खून बाहर निकला हुआ था.
परिजन रहते हैं पांडरपाला में : पड़ोसियों ने बताया कि टिंकू शादीशुदा है. उसके परिवार वाले पांडरपाला में ही रहते हैं, लेकिन टिंकू अपनी पत्नी के साथ बदरू बागान में किराये के मकान में रहता था. कलह हो जाने के कारण उसकी पत्नी को टिंकू ने दो दिन पहले मायके भेज दिया था. वह नशा का भी आदी था.
नशा के कारण होता था विवाद : पत्नी
घटना की सूचना पाकर पत्नी महमूदा खातून भी पहुंची. महमूदा ने बताया कि टिंकू नशे का आदी था और इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा भी होता था. उसे चार लड़का व एक लड़की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >