29 को निगम मुख्यालय में धरना

धनबाद : झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक रविवार को चिल्ड्रेन पार्क हीरापुर में हुई. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमार ने कहा कि सफाई मजदूर, चालक, पर्यवेक्षक, वार्ड स्वयंसेवक एवं कार्यालय कर्मियों के साथ हो रहे शोषण, अन्याय एवं नियम विरुद्ध कार्यवाही का फेडरेशन विरोध करता है. 14 सूत्री मांगों को लेकर 29 […]

धनबाद : झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक रविवार को चिल्ड्रेन पार्क हीरापुर में हुई. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमार ने कहा कि सफाई मजदूर, चालक, पर्यवेक्षक, वार्ड स्वयंसेवक एवं कार्यालय कर्मियों के साथ हो रहे शोषण, अन्याय एवं नियम विरुद्ध कार्यवाही का फेडरेशन विरोध करता है. 14 सूत्री मांगों को लेकर 29 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है. 29 जुलाई को निगम कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जायेगा.

इसके बाद महापौर व उप महापौर को ज्ञापन सौंप जायेगा. नौ अगस्त को शहरी विधायक के आवास पर धरना व ज्ञापन सौंपा जायेगा. 20 अगस्त
को नगर विकास मंत्री के आवास के समक्ष भूख हड़ताल, 28 अगस्त को महापौर के अावास के समक्ष धरना, 25 सितंबर को निगम मुख्यालय पर भूख हड़ताल व 27 सितंबर को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >