Dhanbad News : धनबाद में लॉटरी के माध्यम से 51 समूहों में 130 शराब दुकानें हुईं आवंटित

कई बड़े कारोबारियों की बल्ले-बल्ले, नये चेहरों को भी मिला मौका

धनबाद जिले में शुक्रवार को आबकारी विभाग की ओर से शराब दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई. इस दौरान जिले के 51 समूहों में 130 दुकानों का आवंटन किया गया. खास बात यह रही कि शहर के कई बड़े कारोबारी इस बार भी लॉटरी में सफल रहे और उन्हें मुख्य बाजार व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की दुकानें मिल गयीं. वहीं, ग्रामीण इलाकों में कई नये नाम सामने आये हैं. लॉटरी प्रक्रिया जिला आबकारी अधिकारी की देखरेख में हुई. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी की गयी थी. जबकि कई कारोबारी यूट्यूब पर झार नेट टीवी पर लाइव बिडिंग देख रहे थे.

लाइसेंस फी से मिलेंगे एक करोड़ 57 लाख 90 हजार रुपये :

सहायक उत्पाद आयुक्त राम लीला रवानी ने बताया कि जिला में 51 समूहों के अंतर्गत खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती ई लॉटरी के माध्यम से संपन्न हुई. इसमें कुल 130 शराब दुकान में 106 कंपोजिट व 24 देशी शराब दुकानें शामिल है. सभी दुकानों की बंदोबस्ती संपन्न हो गयी. इसमें पांच प्रतिशत जमानत राशि के रूप में 17 करोड़ 73 लाख 63 हजार 819 रुपया प्राप्त हुए हैं. साढ़े सात प्रतिशत अग्रिम उत्पाद परिवहन कर के रूप 26 करोड़ 60 लाख 45 हजार 604 रुपये मिलेंगे. वहीं 130 दुकानों से वार्षिक लाइसेंस फी के रूप में एक करोड़ 57 लाख 90000 रुपये मिलेंगे.

माननीय की मनोकामना पूरी :

सूत्रों के अनुसार शराब दुकान की बंदोबस्ती में इस बार माननीयाें ने भी बाजी मारी है. कुछ ने परिजनों ने के नाम पर शराब दुकान ली, ताे कुछ ने अपने चहेतों के नाम पर. जामताड़ा ग्रुप को सात ग्रुप की दुकानें मिली हैं. वहीं कई पुराने कारोबारियों को एक दो ग्रुप में शराब दुकानें मिली हैं.

इन्हें मिली शराब की दुकानें

ग्रुप 1 : राकेश कुमार पांडेयग्रुप 2 : पूजा गुप्ताग्रुप 3 : सुगंधा गुप्ताग्रुप 4 : उषा देवीग्रुप 5 : अतुल मेहताग्रुप 6: विश्वास कुमार विमलग्रुप 7 : अरुण कुमार मिश्राग्रुप 8 : रिचा कुमारीग्रुप 9 : चक्रपाणी कोमोटाइड्स प्राइवेट लिमिटेडग्रुप 10 : संजय शेखरग्रुप 11 : अशोक कुमार सिंहग्रुप 12 : संजय शेखरग्रुप 13 : चंद्र शेखर रामग्रुप 14 : स्टार नेट ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटंड ग्रुप 15 : अरविंद कुमार ओझाग्रुप 16 : स्टार नेट ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेडग्रुप 17 : स्वाती कुमारीग्रुप 18 : दिलीप कुमार जायसवाल ग्रुप 19 : कुंदन कुमार गिरीग्रुप 20 : गोपाल मिश्राग्रुप 21 : नवल किशोर सिंहग्रुप 22: कुंदन कुमार गिरीग्रुप 23 : अमर नाथ टेकरिवाल ग्रुप 24 : अमर नाथ टेकरिवाल ग्रुप 25 : आदित्य थोकी ग्रुप 26 : अमर नाथ टेकरिवाल ग्रुप 27 : राजेश पाठकग्रुप 28 : पवन पाठकग्रुप 29 : संजीव कुमार चौहानग्रुप 30 :राजेश कुमार गुप्ताग्रुप 31 : सूर्य नारायण सिंहग्रुप 32 : राजेंद्र यादवग्रुप 33 : सीमा जायसवाल ग्रुप 34 : भोला प्रसाद गुप्ताग्रुप 35 : विश्वजीत कुमार गिरीग्रुप 36 : हरेंद्र कुमारग्रुप 37 : निकिता गुप्ताग्रुप 38 : रजनीश सिंहग्रुप 39 : दीक्षा कुमारीग्रुप 40 : प्रिंस गुप्ताग्रुप 41: प्रिंस गुप्ताग्रुप 42 : हिना देवीग्रुप 43 : अशोक कुमार महतोग्रुप 44 : मनीत चौजर ग्रुप 45 : भानु प्रताप यादवग्रुप 46 : रणधीर सिंहग्रुप 47 : विश्वजीत कुमार गिरीग्रुप 48 : गंगा प्रसाद गुप्ताग्रुप 49 : विजय तिवारीग्रुप 50 : अशोक रायग्रुप 51 : संजय कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >