Dhanbad News: 13 साल की बच्ची ने अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म

Dhanbad News: शर्मनाक : प्रेमजाल में फंसाकर 18 वर्षीय युवक ने बच्ची से छीना बचपन, चीखों से गूंजा एसएनएमएमसीएच

Dhanbad News: शर्मनाक :

प्रेमजाल में फंसाकर 18 वर्षीय युवक ने बच्ची से छीना बचपन, चीखों से गूंजा एसएनएमएमसीएच

Dhanbad News: विक्की प्रसाद, धनबाद

: गुड़िया से खेलने की उम्र में गिरिडीह के डुमरी की 13 वर्षीय बच्ची अस्पताल के प्रसव कक्ष में जिंदगी से जूझ रही है. उसने बुधवार को एसएनएमएमसीएच में एक बच्चे को जन्म दिया है. बच्चे के जन्म के समय बच्ची की स्थिति गंभीर हो गयी थी. बच्ची की स्थिति देख सभी दुखी हैं. नवजात व बच्ची की स्थिति पर चिकित्सक और नर्स नजर बनाये हुए हैं. इस मामले को लेकर सभी हतप्रभ हैं. सूचना मिलने पर सरायढेला की पुलिस ने वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के बरवाटांड़ के 18 वर्षीय सुभाष सिंह ने बच्ची को प्रेम जाल में फंसा लिया था. उसने उसको बरगला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. बचपन की नासमझी और भरोसे से छली गयी बच्ची गर्भवती हो गयी, तो उसने उससे किनारा कर लिया.

बेटी के गर्भवती होने पर परिजनों ने छुपाया दर्द

परिजनों को कुछ माह पहले ही पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है. जबतक पता चलता तब तक काफी समय बीत गया था. बच्ची की जान पर खतरा बन आयी थी. अपमान व बेटी की जिंदगी के डर से पीड़ित माता-पिता ने अपनी बच्ची को घर में छुपा कर रखने की कोशिश की. मंगलवार रात जब बच्ची को तेज प्रसव पीड़ा हुई, तो परिजन घबरा गये. मजबूरी में उसे डुमरी के एक अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने बच्ची की उम्र और स्थिति देखकर उसे धनबाद रेफर कर दिया.

बच्ची की चीख ने सभी को झकझोर दिया

बुधवार की सुबह एसएनएमएमसीएच के गायनी विभाग का माहौल भारी था. हमेशा यहां बच्चे के जन्म पर सभी खुशी मनाते हैं, पर बच्ची के मामले की जानकारी मिलने के साथ गायनी विभाग में डॉक्टर, कर्मी समेत अन्य मरीज व परिजन गंभीर थे. दर्द से तड़पती बच्ची की चीख ने सभी को अंदर से झकझोर कर रख दिया. उसने बेटे को जन्म दिया. डॉक्टरों के अनुसार इतनी कम उम्र में मां बनना न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि जच्चा-बच्चा के जीवन के लिए भी जोखिम भरा है. फिलहाल बच्ची और नवजात दोनों अस्पताल में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं. घटना को लेकर सभी इतने मर्माहत थे कि बुधवार को अन्य लोगों ने भी अपने बच्चों के जन्म पर खुशियां मनाने से परहेज किया.

सूचना मिलते ही कार्रवाई में जुटी पुलिस

बुधवार की सुबह अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना सरायढेला पुलिस को दी. सूचना पर सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी ने वरीय अधिकारियों और बाल कल्याण समिति को पूरी जानकारी उपलब्ध करायी है. आरोपी युवक पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >