झरिया में कारोबारी के घर आयकर का छापा

लोदना : कोयला व जमीन कारोबारी झरिया ऊपर राजबाड़ी निवासी ओम प्रकाश साव के घर में जमशेदपुर आयकर विभाग की टीम ने शनिवार की रात छापामारी की. आयकर विभाग के अधिकारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में टीम करीब दो घंटे तक श्री साव के घर में रखी कई फाइलें खंगालती रही. उसके बाद कई कागजात […]

लोदना : कोयला व जमीन कारोबारी झरिया ऊपर राजबाड़ी निवासी ओम प्रकाश साव के घर में जमशेदपुर आयकर विभाग की टीम ने शनिवार की रात छापामारी की. आयकर विभाग के अधिकारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में टीम करीब दो घंटे तक श्री साव के घर में रखी कई फाइलें खंगालती रही.

उसके बाद कई कागजात जब्त किया. टीम ओम प्रकाश साव से पूछताछ कर कागजात लेकर जमशेदपुर के लिए रवाना हो गयी. ओम प्रकाश साव के पुत्र ने बताया कि मैं बाहर हूं. मेरे घर में जमशेदपुर की आय कर विभाग की टीम ने छापामारी की है. इस संबंध में झरिया थानेदार से पूछने पर कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है.

ओम प्रकाश साव के घर में छापामारी को लेकर झरिया शहर में कई तरह की चर्चा है. पिछले दिनों डीओ कोयला का जाली कागजात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. पूर्व में ऊपर राजबाड़ी रोड में जाली नोट मामले को लेकर कई बार पुलिसिया कार्रवाई हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >