छह जलमीनारों से नहीं हुई जलापूर्ति, परेशानी

धनबाद : बिजली संकट के कारण शहर के छह जलमीनारों से जलापूर्ति नहीं हो सकी. मनईटांड़, मटकुरिया, बरमसिया, धनसार, स्टीलगेट, मेमको जलमीनार से पानी नहीं मिलने से इलाके के एक लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए. लोगों को पानी के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ा. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कंट्रोल रूम के […]

धनबाद : बिजली संकट के कारण शहर के छह जलमीनारों से जलापूर्ति नहीं हो सकी. मनईटांड़, मटकुरिया, बरमसिया, धनसार, स्टीलगेट, मेमको जलमीनार से पानी नहीं मिलने से इलाके के एक लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए. लोगों को पानी के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ा.

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली गुल रहने से जलमीनार में पानी नहीं भरा जा सका. प्लांट में दोपहर से देर रात तक बिजली का आना-जाना लगा रहा. दोपहर करीब 2 से 3.15 बजे तक, 3.25 से शाम 7, 7.10 से 7.25 और 7.50 से देर रात तक बिजली नहीं थी.

कई स्थानों पर पाइप क्षतिग्रस्त : सरायढेला में मुख्य सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई पाइप से पानी बर्बाद हो रहा है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. पाइप शिफ्टिंग होने तक पाइप की मरम्मत नहीं हो रही है. इसका असर भी जलापूर्ति पर पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >