पत्नी की हत्या का आरोपी रांची भागा

धनबाद : पुलिस लाइन प्रेमचंद्र नगर में अपनी पत्नी आशा वाल्मीकि की हत्या का आरोपी बाबू वाल्मीकि रांची भाग गया है. पुलिस ने कॉल लोकेशन के आधार पर उसे ट्रेस किया है. आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भी धनबाद से रवाना हुई है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रांची से फोन […]

धनबाद : पुलिस लाइन प्रेमचंद्र नगर में अपनी पत्नी आशा वाल्मीकि की हत्या का आरोपी बाबू वाल्मीकि रांची भाग गया है. पुलिस ने कॉल लोकेशन के आधार पर उसे ट्रेस किया है.

आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भी धनबाद से रवाना हुई है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रांची से फोन पर पुलिस लाइन प्रेमचंद्र नगर के ही एक व्यक्ति से लगातर संपर्क में है. पुलिस ने उसे भी पहचान लिया है. उसे खोजने पुलिस प्रेमचंद्र नगर गयी थी मगर वह मिला नहीं. पुलिस आरोपी की पहली पत्नी छीलू देवी की तलाश भी कर रही है.

बताते चलें कि शनिवार की अहले सुबह बाबू वाल्मीकि ने अपनी दूसरी पत्नी आशा वाल्मीकि की गला दबकर हत्या कर दी थी. उसके बाद वह फरार हो गया था. इस मामले में आशा के भाई डब्लू रजक ने सदर थाना में बाबू और उसकी पहली पत्नी छीलू देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >