50 किलो पाॅलीथिन जब्त 8200 रुपया जुर्माना

धनबाद : पॉलीथिन के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम ने शहर में अभियान चलाया. इस दौरान सरायढेला क्षेत्र में सैकड़ों दुकानों में छापेमारी की गयी. इसमें पचास किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गयी और 8200 रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार कर रहे थे. श्री कुमार के मुताबिक नगर आयुक्त […]

धनबाद : पॉलीथिन के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम ने शहर में अभियान चलाया. इस दौरान सरायढेला क्षेत्र में सैकड़ों दुकानों में छापेमारी की गयी. इसमें पचास किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गयी और 8200 रुपये जुर्माना वसूला गया.

अभियान का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी रवि कुमार कर रहे थे. श्री कुमार के मुताबिक नगर आयुक्त के निर्देश पर सड़क पर गंदगी फैलानेवाले व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी है. यह अभियान आगे भी चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >