आरपीएफ इंस्पेक्टर पर एफआइआर

धनबाद: धनबाद आरपीएफ इंस्पेक्टर व अन्य चार लोगों के खिलाफ धनबाद जीआरपी थाना में झूठा केस में फंसाने व मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है. भूली रहमतगंज निवासी फैयाज सरफुद्दीन अंसारी ने कोर्ट में सीपी केस किया था, जिसके आलोक में गुरुवार को जीआरपी ने मामला दर्ज किया है. फैयाज ने आरपीएफ इंस्पेक्टर […]

धनबाद: धनबाद आरपीएफ इंस्पेक्टर व अन्य चार लोगों के खिलाफ धनबाद जीआरपी थाना में झूठा केस में फंसाने व मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है. भूली रहमतगंज निवासी फैयाज सरफुद्दीन अंसारी ने कोर्ट में सीपी केस किया था, जिसके आलोक में गुरुवार को जीआरपी ने मामला दर्ज किया है.

फैयाज ने आरपीएफ इंस्पेक्टर डीके सिंह, सब-इंस्पेक्टर शिल्पी कुमारी, आरपीएफ जवान वीरेंद्र कुमार व विनोद को झूठा केस में फंसाने, मारपीट कर जेल भेजने व रुपया ले लेने का आरोप लगाया है.

क्या है मामला : फैयाज ने आरोप लगाया है कि धनबाद आरक्षण काउंटर पर टिकट लेने के लिए छह जून को आया था. उस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और उसे टिकट दलाल बता कर आरपीएफ पोस्ट ले आये, वहां पर सभी लोगों ने उसे टिकट दलाल का झूठा आरोप लगाया और जम कर उसकी पिटाई की. उस दौरान उसके पास चार हजार रुपया था, जिसे ले लिया और उसे झूठा केस लगा कर जेल भेज दिया. जेल से छूटने के बाद वह आरपीएफ पोस्ट गया और अपना रुपया मांगा तो उसे ढाई हजार रुपया वापस किया गया और बाकी का रुपया आरपीएफ द्वारा रख लिया. इसके बाद उसने कोर्ट में सीपी केस किया. इस मामले में रेल थानेदार आरएस तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. अभी केस का अनुसंधान चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >