59 रैक लेकर डीसी रेल लाइन पर दौड़ी खाली मालगाड़ी

धनबाद/कतरास : धनबाद-चंद्रपुरा रेलखंड पर मंगलवार को खाली मालगाड़ी दौड़ी. रेल मंत्रालय के आदेश पर बंदी के 601वें दिन आज इस मार्ग पर पहली बार ट्रेन का परिचालन हुआ. अपराह्न 3.40 बजे धनबाद यार्ड से चंद्रपुरा तक खाली मालगाड़ी चलायी गयी. देर शाम में एक खाली वैगन के साथ मालगाड़ी का परिचालन हुआ. देर शाम […]

धनबाद/कतरास : धनबाद-चंद्रपुरा रेलखंड पर मंगलवार को खाली मालगाड़ी दौड़ी. रेल मंत्रालय के आदेश पर बंदी के 601वें दिन आज इस मार्ग पर पहली बार ट्रेन का परिचालन हुआ. अपराह्न 3.40 बजे धनबाद यार्ड से चंद्रपुरा तक खाली मालगाड़ी चलायी गयी. देर शाम में एक खाली वैगन के साथ मालगाड़ी का परिचालन हुआ.

देर शाम चंद्रपुरा से धनबाद तक कोयला लदी मालगाड़ी का परिचालन किया गया. पूर्व-मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 15 फरवरी तक इस रूट पर लगातार लोडेड मालगाड़ी का परिचालन कर ट्रैक की स्थिति की जांच की जायेगी. डीसी रेल लाइन के बंद होने के बाद 600 वां दिन पर धनबाद से चंद्रपुरा के बीच मालगाड़ी का परिचालन शुरू किया गया. मंगलवार को धनबाद यार्ड से 59 खाली वैगन के साथ मालगाड़ी को चंद्रपुरा भेजा गया. इस पर लोको पायलट डीके चौधरी, असिस्टेंट लोको पायलट एचके सिंह व गार्ड पीके सिंह टू सवार थे.

मालगाड़ी सोनारडीह होते हुए चंद्रपुरा तक गयी. रेलखंड के स्टेशनों व हॉल्ट के निकट लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी थी. लोगों ने मालगाड़ी के ड्राइवर व गार्ड का हाथ हिला कर अभिनंदन किया. आज कतरासवासी एक-दूसरे को बधाई देते देखे गये. लोग गले मिले, मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े. सुबह से ही कतरासगढ़ स्टेशन पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी.
कतरास विकास मंच के सदस्यों ने नेता नितेश ठक्कर का माला पहना कर स्वागत किया. गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने परिचालन पर कहा है कि अब दोबारा ऐसी गलती नहीं हो, इसको ले अधिकारियों को सचेत रहना चाहिए. दिल्ली से दूरभाष पर बातचीत में कहा कि कुछ अधिकारी खुद को ज्यादा स्मार्ट दिखाने के चक्कर में गलतियां कर बैठते हैं, पर धन्यवाद की पात्र है बाघमारा व कतरास क्षेत्र की जनता, जिन्होंने डीसी लाइन बंदी के मुद्दे को अपने आंदोलन के माध्यम से जीवित रखा.
उन्होंने परिचालन में उनकी भूमिका के सवाल पर कहा कि धनबाद से लेकर दिल्ली तक केवल अपने दायित्वों का निर्वहन किया. इसी का परिणाम है कि सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए चालू करने की हरी झंडी प्रदान की. कहा कि दुबारा ट्रेन का चलना एक बड़ी उपलब्धि है. इधर, रेल आंदोलनकारियों ने बताया कि परिचालन शुरू होने की जानकारी मिलने पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार, सीपीएम नेत्री वृंदा करात, पूर्व सांसद संजीव कुमार, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व मंत्री मथुरा महतो ने फोन कर आंदोलन की जीत पर बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >