अंदर कानूनी लड़ाई और बाहर शक्ति प्रदर्शन

नीरज सिंह हत्याकांड. कोर्ट परिसर में सिंह मैंशन और रघुकुल समर्थकों का जुटान, अभूतपूर्व सुरक्षा धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले की सुनवाई मंगलवार को जिला व सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत में हुई. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मामले में आरोपित झरिया विधायक संजीव […]

नीरज सिंह हत्याकांड. कोर्ट परिसर में सिंह मैंशन और रघुकुल समर्थकों का जुटान, अभूतपूर्व सुरक्षा

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले की सुनवाई मंगलवार को जिला व सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत में हुई. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मामले में आरोपित झरिया विधायक संजीव सिंह सहित छह आरोपियों की कोर्ट में पेशी हुई. ट्रायल के दूसरे दिन डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह की गवाही पूरी हुई. साथ ही प्रतिपरीक्षण भी हुआ.
सुबह से जुटने लगे थे समर्थक : मंगलवार को सुबह से ही 28 कोर्ट भवन, जहां नीरज हत्याकांड का ट्रायल चल रहा है, के आस-पास सिंह मैंशन तथा रघुकुल समर्थकों का जुटान होने लगा था. पूर्वाह्न दस बजे के आस-पास कोर्ट परिसर भर गया था. सबसे पहले पूर्वाह्न 11.15 बजे झरिया विधायक के अनुज सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह कोर्ट पहुंचे. उसके दस मिनट बाद डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह पहुंचे. इसके कुछ देर बाद डिप्टी मेयर के बड़े भाई अभिषेक उर्फ गुड्डू सिंह पहुंचे. सभी सीधे 28 कोर्ट भवन चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >