धनबाद :गोद में बच्ची लिये बाइक से गिरी मां, मौत

धनबाद : गोविंदपुर के पतरिंग निवासी अंजु देवी (21) की जान अपनी पांच माह की दुधमुंही बच्ची को बचाने के क्रम में जान चली गयी. अंजु अपने पति राजू तुरी के साथ ससुराल से मनियाडीह मायके जा रही थी. राजगंज-मनियाडीह मार्ग के बंगारो के पास मोटरसाइकिल असंतुलित हो गयी. इससे बच्ची गिरने लगी. अंजु ने […]

धनबाद : गोविंदपुर के पतरिंग निवासी अंजु देवी (21) की जान अपनी पांच माह की दुधमुंही बच्ची को बचाने के क्रम में जान चली गयी. अंजु अपने पति राजू तुरी के साथ ससुराल से मनियाडीह मायके जा रही थी. राजगंज-मनियाडीह मार्ग के बंगारो के पास मोटरसाइकिल असंतुलित हो गयी. इससे बच्ची गिरने लगी. अंजु ने झट से बच्ची संभाला. इस दौरान दोनों सिर के बल पर गिर पड़े.
इससे महिला अचेत हो गयी. लेकिन बच्ची को कुछ नहीं हुआ. किसी तरह लोगों की सहायता से बगल के निजी क्लिनिक ले जाया गया. यहां से महिला को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >