धनबाद : 30 मॉड्यूलर शौचालय का नहीं होता इस्तेमाल और 37 नयी यूनिट बनकर तैयार

1.08 करोड़ की लागत से पहले बनी है 30 यूनिट 91 लाख की लागत से फिर 37 यूनिट का निर्माण धनबाद : मॉड्यूलर शौचालय के नाम पर पैसे की बर्बादी हो रही है. साल भर पहले निर्मित 30 यूनिट मॉड्यूलर शौचालय का इस्तेमाल नहीं हो रहा. जबकि और 37 नयी यूनिट बन कर तैयार है. […]

  • 1.08 करोड़ की लागत से पहले बनी है 30 यूनिट
  • 91 लाख की लागत से फिर 37 यूनिट का निर्माण
धनबाद : मॉड्यूलर शौचालय के नाम पर पैसे की बर्बादी हो रही है. साल भर पहले निर्मित 30 यूनिट मॉड्यूलर शौचालय का इस्तेमाल नहीं हो रहा. जबकि और 37 नयी यूनिट बन कर तैयार है. पहले जो 30 यूनिट मॉड्यूलर शौचालय बने हैं, उसमें न तो पानी कनेक्शन का ध्यान रखा गया है और न ही स्पॉट का. जहां-तहां यूनिट बना दी गयी है. साफ-सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जाता है. कुछ शौचालय के बेसिन टूटे हैं तो कुछ के नल चोरी हो गये हैं.
आज भी टैंकर से कई शौचालय की टंकी में पानी भरा जाता है. नियमित सफाई नहीं होने के कारण लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं.
झाड़ी के बीच बना दिया गया मॉड्यूलर शौचालय : वार्ड नंबर 21 अंतर्गत रानीबांध तालाब की दूसरी ओर एक यूनिट मॉड्यूलर शौचालय बनाया गया है. शौचालय की चारों ओर झाड़ी है.
शौचालय की स्थिति काफी दयनीय है. शौचालय को देखकर लगता है कि महीनों से इसकी सफाई नहीं हुई है. न तो टंकी में पानी है और न ही सफाई. बेसिन टूटा हुआ है. शौचालय इतना गंदा है कि लोग उसका इस्तेमाल नहीं करते हैं.
उद्घाटन नहीं और टूट गया शौचालय
बिग बाजार के सामने सड़क चौड़ीकरण में नया मॉड्यूलर शौचालय टूट गया. कुछ माह पहले इसे बनाया गया था. शौचालय का उद्घाटन भी नहीं हुआ और निगम का लाखों रुपया बर्बाद हो गया. जहां-तहां मॉड्यूलर शौचालय बना दिया गया. नयी यूनिट के लगभग शौचालय में ताला लटका हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >