संजय सिंह हत्याकांड में पप्पू सिंह के खिलाफ नहीं हुआ आरोप गठन

धनबाद : संजय सिंह हत्याकांड में सुनवाई बुधवार को जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय की अदालत में हुई. अदालत में आरोपी पूर्व प्रधानमंत्री चंदशेखर के नाती रवि शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह हाजिर नहीं हुए, जिसके कारण आरोप गठन नहीं हो सका. बचाव पक्ष से अधिवक्ता जया कुमार ने प्रतिनिधित्व आवेदन दायर कर […]

धनबाद : संजय सिंह हत्याकांड में सुनवाई बुधवार को जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय की अदालत में हुई. अदालत में आरोपी पूर्व प्रधानमंत्री चंदशेखर के नाती रवि शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह हाजिर नहीं हुए, जिसके कारण आरोप गठन नहीं हो सका. बचाव पक्ष से अधिवक्ता जया कुमार ने प्रतिनिधित्व आवेदन दायर कर बहस की.
दो जुलाई 18 को झारखंड उच्च न्यायालय ने सेशन कोर्ट को फ्रेस आर्डर पास करने का आदेश दिया था. अब इस मामले में सुनवाई 15 दिसंबर को होगी. विदित हो कि 27 मई 96 को अपराधियों ने संजय सिंह की हत्या एसपी आवास के पास गोली मार कर कर दी थी. घटना के बाद मृतक के बहनोई कृष्णा सिंह ने धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
शूटर अमन को भेजा गया हजारीबाग जेल
धनबाद. पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में धनबाद जेल में बंद मिर्जापुर निवासी अमन कुमार को बुधवार को हजारीबाग जेल भेज दिया. अमन को कड़ी सुरक्षा में सुबह धनबाद से हजारीबाग जेल भेजा गया. नीरज हत्याकांड में शामिल पांच में से तीन शूटरों को अब तक अलग-अलग जेल भेजा गया है.
इससे पूर्व रंजय हत्याकांड में शामिल मामा को होटवार जेल भेजा जा चुका है. मंगलवार को पंकज सिंह को रांची होटवार जेल और कुर्बान को गिरिडीह जेल भेजा गया है. दोनों को ही अलग-अलग समय में धनबाद जेल से निकाला गया था. हत्याकांड में शामिल दो और शूटरों को धनबाद जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है.
डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार
बरवाअड्डा. बरवाअड्डा कांड संख्या 188/18 के आरोपी जंगलपुर निवासी मुन्ना अंसारी उर्फ नाटा को बरवाअड्डा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबध में थानेदार श्री कुमार ने बताया कि मुन्ना उर्फ नाटा ने पूछताछ में 12.09. 18 को बरवाअड्डा थाना अंतर्गत शहरजोरी में राजेश कुमार सिंह के आवास में हुई डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. नाटा के पास से लूट के सामान एवं मोबाइल बरामद किया गया है. उस पर गोविंदपुर थाना में डकैती एवं लूट के कई मामले दर्ज हैं.
बार परिसर में दो सौ अधिवक्ताओं की नेत्र जांच
धनबाद. धनबाद बार एसोसिएशन की ओर से बार परिसर में बुधवार को नेत्र जांच शिविर लगाया गया. उद्घाटन अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो ने किया. मौके पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स धनबाद शाखा अध्यक्ष अरुण कुमार मौजूद थे. शिविर में लगभग दो सौ अधिवक्ताओं की जांच की गयी. मौके पर मेघनाथ रवानी, हीरा लाल चौहान, कमल महतो, भजन महतो, अरुण कुमार प्रसाद, बिजेंद्र कुमार आदि मौैजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >