कार्मेल स्कूल सिर्फ तीन दिन मिलेंगे फॉर्म
धनबाद. कार्मेल स्कूल धनबाद व गोविंदपुर ब्रांच में एलकेजी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इन दोनों स्कूलों में एडमिशन को लिए 28 से 30 नवंबर तक एडमिशन फॉर्म मिलेगा. अभिभावक दोनों स्कूलों के लिए एडमिशन फॉर्म कार्मेल स्कूल धनबाद ब्रांच कार्यालय से 500 रुपये शुल्क दे कर हासिल कर सकते हैं. एडमिशन फॉर्म स्कूल कार्यालय से सुबह 8.30 से दिन के 12.30 तक प्राप्त किये जा सकते हैं.
17 व 18 दिसंबर को जमा होंगे फॉर्म
सभी एडमिशन फॉर्म सिर्फ 17 व 18 दिसंबर को कार्मेल स्कूल धनबाद ब्रांच कार्यालय में जमा लिये जायेंगे. फॉर्म सुबह 8.30 से 12.30 तक ही जमा किये जा सकेंगे. फॉर्म के साथ नगर निगम या किसी अन्य सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र संलग्न करना आवश्यक है.
14 से 16 जनवरी के बीच इंटरएक्टिव सेशन : 14 से 16 जनवरी के बीच धनबाद ब्रांच में अभिभावकों के लिए इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया जायेगा. वहीं एडमिशन को लिए लॉटरी की तिथि जल्द घोषित कर दी जायेगी.
