बॉलीवुड में बढ़ते धनबाद की नेहा दास के कदम

!!राहुल गुरु !! झारखंड की धरती ने कई रत्न दिये हैं, जि��का नाम देश दुनिया में छाया हुआ है. हालांकि अभी छोटे स्तर पर शुरुआत हुई पर धनबाद की नेहा दास बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है. विभिन्न टीवी प्रोग्राम में भूमिकाएं निभाने के बाद नेहा की जान अभी बाकी है, नाम […]

!!राहुल गुरु !!

झारखंड की धरती ने कई रत्न दिये हैं, जिनका नाम देश दुनिया में छाया हुआ है. हालांकि अभी छोटे स्तर पर शुरुआत हुई पर धनबाद की नेहा दास बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है. विभिन्न टीवी प्रोग्राम में भूमिकाएं निभाने के बाद नेहा की जान अभी बाकी है, नाम से फुल लेंथ फिल्म आने वाली है.

नेहा झारखंड के धनबाद की रहने वाली है. उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत धनबाद के पीके रॉय कॉलेज के थिएटर से किया. पर किन्ही कारणों से इस क्षेत्र में अपना ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पायी. धनबाद के बाद उन्होंने 2016 में मुंबई की ओर रूख किया. कई डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक करते हुए उन्होंने स्टार प्लस के शो चंद्रनंदनी में दासी की भूमिका का अवसर मिला.

इसके बाद नर्स की भूमिका में स्टार भारत और जीटीवी की तेरी गलियां में भी अभिनय किया. नेहा ने बातचीत के क्रम में बताया कि मेरी मां शोभा दास आंगनबाड़ी में शिक्षिका हैं, जबकि पिता शंकर दास प्राइवेट नौकरी करते हैं.

उन्होंने बताया कि एक्टिंग में बनाने के अब तक का सफर आसान नहीं था. सबसे पहले तो मीडिल क्लास परिवार से होने की वजह से न तो घर वालों को भरोसा हो रहा था कि कुछ अच्छा कर पाऊंगी. बाद में मुंबई आने के बाद लंबे संघर्ष के बाद टीवी शो में दिखने के बाद घर वालों का भी सपोर्ट मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >