लुधियाना समेत छह ट्रेनें आज से रद्द, कई बदले मार्ग से

धनबाद : मुगलसराय मंडल के डेहरी ऑन सोन पर नन इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण 23 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक धनबाद-गोमो होकर गुजरने वाली 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि 22 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. रद्द ट्रेनों में धनबाद-लुधियाना एक्सप्रेस भी शामिल है. रद्द ट्रेनें : 13307-08 […]

धनबाद : मुगलसराय मंडल के डेहरी ऑन सोन पर नन इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण 23 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक धनबाद-गोमो होकर गुजरने वाली 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि 22 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. रद्द ट्रेनों में धनबाद-लुधियाना एक्सप्रेस भी शामिल है.
रद्द ट्रेनें : 13307-08 धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद लुधियाना एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12323-24 हावड़ा-आनंदविहार एक्सप्रेस व 12875 पुरी आनंदविहार एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें : 12801-02 पुरी-नयी दिल्ली एक्सप्रेस गोमो के बदले मुरी – बरकाकना -चुनार होकर चलेगी, 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस धनबाद के बदले आसनसोल-झाझा-पटना होकर चलेगी, 12311-12 कालका मेल प्रधानखंता-धनबाद के बजाय आसनसोल-झाझा-पटना होकर चलेगी, 12987-88 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस धनबाद के बजाय आसनसोल – झाझा – पटना होकर चलेगी.
एक-दो दिन में लुधियाना को बदले मार्ग से चलाने की कोशिश
रेलवे धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद लुधियाना एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने की कोशिश में है. क्योंकि त्योहार के कारण लुधियाना एक्सप्रेस में काफी भीड़ रहती है. ऐसे में एक सप्ताह तक ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी होगी. रेलवे की कोशिश है कि इस ट्रेन को बरकाना-चोपन-चुनार होते हुए वाराणसी तक ले जाया जायेगा.
वाराणसी के बाद फिरोजपुर तक ट्रेन अपने नियमित मार्ग से चलेगी. इस ट्रेन को रूट बदल कर चलाने के लिए धनबाद रेल मंडल द्वारा हाजीपुर रेल मुख्यालय से अनुमति मांगी गयी है. उम्मीद है कि एक-दो दिनों में अनुमति मिल जायेगी. इसके बाद इस ट्रेन का डायवर्ट रूट से परिचालन होगा. फिलहाल तो यह ट्रेन रद्द है.
गंगा दामोदर व लुधियाना में जुड़ी अतिरिक्त बोगी
धनबाद. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सोमवार को दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ा गया. धनबाद से पटना जाने वाली गंगा दामोदर एक्सप्रेस व धनबाद फिरोजपुर लुधियाना एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास की एक-एक बोगी जोड़ी गयी. बोगी जुड़ने के बाद दोनों ट्रेनों में कई यात्रियों की सीट आरक्षित हो पायी और उनका सफर आसान हो गया.
अब सफाई कर्मी कहलायेंगे हाउस कीपिंग असिस्टेंट
धनबाद. भारतीय रेल में काम करने वाले सफाई कर्मी अब हाउस कीपिंग असिस्टेंट कहे जायेंगे. उनका पद भी सफाई कर्मी की जगह हाउस कीपिंग असिस्टेंट का होगा. लेकिन इससे उनके प्रमोशन व वेतन बढ़ोतरी की कोई गुंजाइश नहीं होगी. इस मामले पर रेलवे बोर्ड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर पे कमीशन टू एस बालाचंद्रा अइर ने सोमवार को आदेश जारी कर दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >