सिंदरी : बिजली-पानी के लिए महिलाओं ने किया सड़क जाम

सिंदरी : सिंदरी थाना क्षेत्र के मनोहरटांड़ व एसएल टू कॉलोनी के लोगों का धैर्य गुरुवार की शाम जवाब दे दिया और वह सिंदरी थाना के समीप सिंदरी-धनबाद मार्ग को जाम कर दिया. दोनों जगह के लोग 10 दिनों से बिजली व पानी का संकट झेल रहे हैं. आंदोलन के कारण शाम छह बजे से […]

सिंदरी : सिंदरी थाना क्षेत्र के मनोहरटांड़ व एसएल टू कॉलोनी के लोगों का धैर्य गुरुवार की शाम जवाब दे दिया और वह सिंदरी थाना के समीप सिंदरी-धनबाद मार्ग को जाम कर दिया. दोनों जगह के लोग 10 दिनों से बिजली व पानी का संकट झेल रहे हैं. आंदोलन के कारण शाम छह बजे से रात नौ बजे तीन घंटे वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा है. महिलाओं का कहना था कि भीषण गर्मी के कारण वह परेशान हैं. मनोहरटांड़ में जलापूर्ति के लिए बिजली का रहना जरूरी है. केबल फॉल्ट होने के कारण बिजली की समस्या उत्पन्न हुई है.

लिखित आश्वासन पर हटा जाम : जाम हटाने के लिए महिलाओं को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह तत्काल बिजली उपलब्ध कराने की मांग पर अड़ी रहीं. थाना प्रभारी अरविंद कुमार की मौजूदगी में बिजली विभाग के कर्मी अवधेश चौबे ने शाम तक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने का लिखित आश्वासन दिया. तब महिलाओं ने रोड जाम समाप्त किया.
नेताओं के खिलाफ दिखा गुस्सा : महिलाओं में नेताओं के प्रति काफी गुस्सा दिखा. सुनीता घोष ने नेताओं से पूछा कि वह 10 दिनों तक कहां थे. हमें नेताओं की नहीं बल्कि बिजली विभाग और प्रशासन की जरूरत है. हमें बिजली व पानी चाहिए.
ये थे मौजूद : जाम में सुनीता घोष, रीता देवी, बसंती मिश्रा, सुनिता सिंह, निभा चौधरी, मीरा देवी, नूतन देवी, मंजू सिंह, अंजू देवी, रीता देवी, लीला देवी, नीलू देवी, चंद्रप्रभा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >