धनबाद: विभावि के सात अंगीभूत बीएड केंद्रों में नामांकन की कवायद शुरू हो गयी है. विवि की घोषणा के अनुरूप 30 जून से ही तमाम बीएड केंद्रों में 2014-15 सत्र में नामांकन के लिए नामांकन फॉर्म बिक्री होना है, लेकिन धनबाद के दोनों केंद्र में अब नहीं पहुंचा. जबकि 30 मई से 16 जून तक नामांकन फॉर्म जमा करने की तिथि है. फॉर्म का मूल्य पांच सौ रुपये है.
कैसे फॉर्म भरेंगे पार्ट थ्री के स्टूडेंट : बीएड में नामांकन के लिए अर्हता स्नातक है. ऐसे में जो छात्र स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा दे रहे हैं तथा 2014-15 सत्र में बीएड में नामांकन लेने के लिए इच्छुक है वह कैसे भरेंगे. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार पूरे देश में बीएड की सत्र को ठीक करने के लिए समय पर नामांकन व परीक्षा कराने की सख्त हिदायत है.
फॉर्म बिक्री शीघ्र शुरू करें केंद्र : कुल सचिव डॉ एसपी सिन्हा ने कहा कि सभी अंगीभूत केंद्र विवि से फॉर्म ले जा कर बिक्री शुरू करें.
जून के अंत तक रिजल्ट जारी करने का दावा : सत्र की बाध्यता के कारण बीएड की नामांकन की तिथि घोषित करनी पड़ी. स्नातक पार्ट थ्री के छात्र जो फॉर्म भरने को इच्छुक हैं वह भी फॉर्म भर सकते हैं. उनका रिजल्ट जून के अंतिम सप्ताह तक हर हाल में जारी हो जायेगा.
