दो माह में होगा राजेंद्र सरोवर का काम पूरा : मेयर

धनबाद : मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने बुधवार को राजेंद्र सरोवर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. मेयर ने कहा कि राजेंद्र सरोवर का काम प्रगति पर है. बेहतर क्वालिटी व व्यवस्थित तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है. अगले दो माह में राजेंद्र सरोवर का काम पूरा कर लिया जायेगा. लगभग आठ करोड़ […]

धनबाद : मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने बुधवार को राजेंद्र सरोवर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. मेयर ने कहा कि राजेंद्र सरोवर का काम प्रगति पर है. बेहतर क्वालिटी व व्यवस्थित तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा है. अगले दो माह में राजेंद्र सरोवर का काम पूरा कर लिया जायेगा. लगभग आठ करोड़ की लागत से राजेंद्र सरोवर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. सरोवर के पास बच्चों के मनोरंजन के लिए चिल्ड्रेन पार्क भी बनाया जा रहा है. सरोवर, टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित होगा. धनबाद ही नहीं आसपास के जिले के लोग फुर्सत के क्षण यहां भरपूर आनंद ले पायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >