जिले के 224 स्कूलों को मिले उर्दू शिक्षक

धनबाद: प्रारंभिक विद्यालयों में इंटर प्रशिक्षित सहायक एवं उर्दू सहायक शिक्षकों की बहाली होनी है. इनमें 993 सहायक एवं 224 उर्दू शिक्षकों के पद शामिल हैं. धनबाद जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति से उर्दू शिक्षकों के इन पदों का प्रस्ताव पास हो गया था. इसके बाद उसे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आरडीडीइ के पास गया […]

धनबाद: प्रारंभिक विद्यालयों में इंटर प्रशिक्षित सहायक एवं उर्दू सहायक शिक्षकों की बहाली होनी है. इनमें 993 सहायक एवं 224 उर्दू शिक्षकों के पद शामिल हैं. धनबाद जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति से उर्दू शिक्षकों के इन पदों का प्रस्ताव पास हो गया था. इसके बाद उसे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आरडीडीइ के पास गया था, जहां से भी प्रस्ताव पास हो चुका है.

इन 224 उर्दू शिक्षक पदों को विभिन्न विद्यालयों में आवश्यकता अनुसार बांटा गया है. इनमें धनबाद के 28, झरिया के 25, बलियापुर के आठ, निरसा के 42, गोविंदपुर के 49, टुंडी के 20, तोपचांची के 20 एवं बाघमारा के 32 स्कूलों में एक एक उर्दू शिक्षक के पद दिये गये हैं.

हालांकि जिले में 551 ऐसे स्कूल हैं, जहां अल्पसंख्यक बच्चे पढ़ाई करते हैं. सहायक एवं उर्दू सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जिला कार्यालय को लगभग 11 हजार 372 आवेदन मिले थे. इन आवेदनों की स्क्रूटनी पहले डीएसइ द्वारा गठित टीम से एवं उसके बाद उपायुक्त प्रशांत कुमार द्वारा गठित टीमों से करायी जानी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >