धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस के यात्रियों ने किया हंगामा

धनबाद : धनबाद-फिरोजपुर लुधियाना एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है. यात्रियों की बढ़ती परेशानी के कारण रविवार को स्टेशन पर यात्रियों ने हो हंगामा शुरू कर दिया. मामला लेट से जुड़ा था. ट्रेन को धनबाद स्टेशन से 21.20 बजे खुलने का समय था, लेकिन उस समय तक ट्रेन को प्लेटफॉर्म […]

धनबाद : धनबाद-फिरोजपुर लुधियाना एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है. यात्रियों की बढ़ती परेशानी के कारण रविवार को स्टेशन पर यात्रियों ने हो हंगामा शुरू कर दिया. मामला लेट से जुड़ा था. ट्रेन को धनबाद स्टेशन से 21.20 बजे खुलने का समय था, लेकिन उस समय तक ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर प्लेस तक नहीं किया गया, जिसके कारण यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया.
हंगामा को देखते हुए तुरंत मौके पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान पहुंच गये और यात्रियों को समझाने लगे. वहीं पूछताछ कार्यालय ने इसकी जानकारी ऊपर तक पहुंचाई और उसके बाद ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्लेस किया. डाउन में फिरोजपुर से आने वाली यह ट्रेन रविवार को अपराह्न तीन बजे धनबाद स्टेशन पर पहुंची थी. इस कारण यह ट्रेन रविवार को 10.45 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >