मधुपुर जाने निकला था रवि, रोहिणी हॉल्ट के पास ट्रैक किनारे मिली लाश

रोहिणी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला. मधुपुर जाने निकला रवि साह की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार.

जसीडीह : जसीडीह-मधुपुर स्टेशन के बीच रोहिणी हॉल्ट के पास सोमवार की रात रेल पुलिस ने रेलवे ट्रैक के किनारे से एक युवक का शव बरामद किया. युवक के शरीर पर जख्म था. शव की पहचान रोहिणी निवासी रवि साह (25) के रूप में हुई है. पिता पप्पू साह समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने शव की पहचान की.

स्टेशन पदाधिकारी की सूचना पर पहुंची पुलिस

सोमवार की रात स्टेशन के पदाधिकारी ने पुलिस को सूचना दी कि पोल संख्या 317/29-31 के बीच अप लाइन के ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही रेल डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह, जीआरपी एएसआई प्रकाश पंडित और आरपीएफ एएसआई सुनील कुमार पाठक जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की.

पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना पाकर रेल डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह, जसीडीह जीआरपी व आरपीएफ के पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया.

मधुपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था रवि

मृतक के पिता पप्पू साह ने बताया कि उनका पुत्र वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. सोमवार की शाम वह मधुपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था. इसके बाद रात में रोहिणी हॉल्ट के पास उसका शव बरामद होने की जानकारी मिली. पिता के अनुसार, संभवत: वह मधुपुर स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर यात्रा कर रहा होगा और ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी.

आठ साल की बेटी समेत परिवार को छोड़ गया पीछे

रवि साह अपने पीछे आठ वर्ष की पुत्री, पिता और मां को छोड़ गया है. घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

पुलिस भी आशंका जता रही है कि युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishidh malviya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >