Deoghar news : स्केटिंग करते हुए 12 ज्योतिर्लिंगों व चार धाम की यात्रा पर निकले वैशाली के दो युवक

बिहार के वैशाली जिले के दो युवक स्केटिंग करते हुए चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की धार्मिक यात्रा पर निकले हैं. इस क्रम में दोनों ने देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की.

संवाददाता, देवघर. आस्था के जुनून और विश्वास के साथ बिहार के वैशाली जिले के दो युवक स्केटिंग करते हुए चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की लंबी धार्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं. इस क्रम में दोनों श्रद्धालुओं ने देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद अपनी यात्रा पर आगे निकल गये. गणेश और बिट्टू ने बताया कि वे दो मार्च से इस विशेष यात्रा पर निकले हैं. लगभग डेढ़ साल में स्केटिंग करते हुए चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की परिक्रमा करने का लक्ष्य है. गुरुवार को देवघर पहुंचकर उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद शुक्रवार को बासुकिनाथ धाम में पूजा कर काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना हो गये. दोनों श्रद्धालुओं ने जसीडीह मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास बातचीत में बताया कि यात्रा की शुरुआत अपने गांव के शिव मंदिर और काली मंदिर से की थी. उन्होंने बताया कि सफर आसान नहीं है, लेकिन भगवान शिव पर अटूट विश्वास ही उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति दे रहा है. कहा कि इस यात्रा के माध्यम से सनातन धर्म की आस्था और श्रद्धा का संदेश भी लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं. *बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के बाद बासुकिनाथ से काशी विश्वनाथ के लिए हुए रवाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajiv Ranjan

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >